नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ- साथ जागरूकता बढ़ाएं- डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद स्तरीय एन-कोर्ड समिति की बैठक हुई। बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई और जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्रग इंस्पेक्टर को मासिक निरीक्षण बढ़ाने को कहा। सत्यों-सक्लाना, धनोल्टी और कैंपटी क्षेत्र में भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।
पुलिस के अनुसार जुलाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कर स्मैक बरामद की गई, जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 15 मामले दर्ज हुए। टीएनटीएफ टीमों ने 48 जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कीं, जिनमें 2,195 छात्र-छात्राओं और 2,171 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कोटपा एक्ट के तहत जुलाई में 262 चालान किए गए।
बैठक में शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग कमेटियों को सक्रिय करने, युवाओं की काउंसलिंग और नशामुक्त गांवों की सूची तैयार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, डीएफओ हिमांशु, एडीएम शैलेंद्र नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!