टिहरी गढ़वाल 6 सितम्बर। परमपूज्य श्री माताजी निर्मला देवी की परम कृपा से रविवार को चंबा सेंटर में चंबा एवं नई टिहरी के सहजयोगी भाई-बहनों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ श्री माताजी निर्मला देवी की श्रीकृष्ण स्वरूप में पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के दौरान सहजयोगियों ने सामूहिक रूप से ध्यान एवं भजन कीर्तन किया, जिससे वातावरण श्री माताजी के चैतन्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। उपस्थित सभी सहजयोगी भाई-बहनों ने पूजा के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया।
इस अवसर पर चंबा एवं नई टिहरी से पहुंचे 16 सहज योगी भाई बहनों ने सामूहिकता के साथ पूजा में भाग लिया और श्री माताजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।




