टिहरी गढ़वाल 7 सितम्बर । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर एवं ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 बालक-बालिका ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का सोमवार को पूर्णानंद खेल मैदान, मुनि की रेती में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, समाजसेवी डॉ. राजे नेगी, एयर फोर्स अधिकारी डीपी रतूड़ी और समाजसेवी भारद्वाज भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेफरी पैनल में विशाल शर्मा, सार्थक सेमवाल, अजय कुमार, शिवानी काला, शीतल, विजय गैरोला, विकास और करन शामिल रहे।
आयोजन की सफलता में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल, ग्रैपलिंग एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के सचिव अनुज गौड़ और सह कोषाध्यक्ष दीपाली रयाल ने सक्रिय सहयोग किया।
आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
पूर्णानंद खेल मैदान में अंडर-19 ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



