टिहरी गढ़वाल 15 सितम्बर। विकासखंड चंबा के माध्यमिक शिक्षा विभाग की शीतकालीन ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को बंगाचली, बादशाहीथौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज मठियाली क्यारी के प्रिंस नेगी ने ऊंची कूद, त्रिकूद और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज ठागधार की कुमारी शीतल ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती।
अंडर-17 बालक वर्ग की रिले दौड़ में जनता इंटर कॉलेज मठियाली क्यारी की टीम प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड द्वितीय तथा टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज बी.पुरम की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज बगासुधार की कुमारी राधिका ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजक विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के प्रधानाचार्य अतीक अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मीडिया क्रीड़ा प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में गांधी स्टेडियम बौराड़ी में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में व्यायाम शिक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, भरत राम बडोनी, दर्शन गुसाईं, अनिल धूलिया, बिजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, दुर्गा रावत, ममता कुमाई, सीमा रावत, प्रीती रतूड़ी, रश्मि जुगरान, राखी राणा, मनीषा पंवार, अनामिका डंगवाल, चित्रा भट्ट, ऋचा नकोटी, दीपिका नेगी आदि का सहयोग रहा।
ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स में प्रिंस नेगी और शीतल ने जीती चैंपियनशिप

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



