जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल 16 सितंबर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के सफल संचालन को लेकर क्रीड़ा हॉल, विकास भवन के निकट नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों समेत नगर निकायों और राजस्व विभाग के कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों, आंकड़ा संकलन और ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी गई।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कार्मिकों से टीम भावना के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक जनगणना अरबिन्द कुमार ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया एवं ऑनलाइन कार्यवाही की जानकारी दी।
द्वितीय चरण में प्रत्येक घर और उसमें निवास करने वाले लोगों की संख्या, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार एवं आजीविका संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षण में जिला प्रभारी जनगणना पंकज सिंह सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो तथा नगर निकायों के कार्मिक मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!