डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग के प्रभावित काश्तकार 30 सितंबर तक दस्तावेज जमा करें

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 सितंबर। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी तक प्रस्तावित पर्यटन मार्ग से प्रभावित काश्तकारों को प्रतिकर धनराशि प्राप्त करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला ने बताया कि परियोजना के तहत नौ गांवों की कुल 4.952 हेक्टेयर भूमि के कब्जे और हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित ग्राम पलास, मरोड़ा, पालीचक, तिवाड़गांव, रामगांव, जाख, लग्गा ज्यूदासू, जाख और जसपुर के काश्तकार अपने आवश्यक दस्तावेज संबंधित राजस्व उप निरीक्षक के माध्यम से विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद शेष काश्तकारों की प्रतिकर धनराशि भू-अर्जन अधिनियम, 2013 की धारा 77 के प्रावधानों के तहत न्यायालय में जमा कर दी जाएगी। इसके बाद संबंधित भूमि का कब्जा अर्जन निकाय को हस्तांतरित किया जाएगा। काश्तकारों से समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!