टीएचडीसी टिहरी-कोटेश्वर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 सितम्बर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी एवं कोटेश्वर परियोजनाओं में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। टिहरी परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आर.आर. सेमवाल ने कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जबकि कोटेश्वर बांध परियोजना में अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
‘स्वच्छता में सहभागिता : स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर आयोजित यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान टीएचडीसी परियोजना क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा।
इस अवसर पर आर.आर. सेमवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता का विषय है। प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कार्मिकों से कार्यस्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने और अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
अभियान के तहत स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जनजागरूकता एवं स्वच्छता रैली, स्वच्छता एवं जल संचय संवाद, कला प्रतियोगिता तथा ‘वेस्ट टू वेल्थ/वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों का वितरण, स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का रूपांतरण एवं रखरखाव, पर्यटन और अधिक आवागमन वाले स्थलों पर स्वच्छता अभियान, स्वैच्छिक श्रमदान तथा ‘प्लास्टिक को न कहें-पुनर्चक्रण’ अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक विजय सहगल, एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक भगत सिंह, ए.पी. बाजपेई, बी.डी. सेमवाल, संजय पंवार, विपिन सकलानी, उप महाप्रबंधक मोहन सिंह श्रीस्वाल, डी.पी.एस. रांगण, आशुतोष गैरोला, सोमबीर, विपुल चौधरी सहित टीएचडीसी टिहरी एवं कोटेश्वर परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!