2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने का संकल्प
टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने 72 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई कार्यकारिणी में मनोज रावत को मीडिया प्रभारी, अमित भंडारी व संगीता सेमवाल को प्रवक्ता, सतीश चमोली को कोषाध्यक्ष, रेखा नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इमरान खान (सोनू) को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा आठ उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और बड़ी संख्या में सचिवों को संगठनात्मक दायित्व दिए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




