टिहरी गढ़वाल, 28 सितम्बर 2026 । शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार”
अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में विकास खण्ड जौनपुर के मुख्यालय थत्यूड़ में शिविर का आयोजन किया गया ।
दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में प्रथम दिवस रविवार को स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा प्रगतिशील कास्तकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री श्रम किट का वितरण किया गया । इस अवसर पर दो दर्जन के लगभग शिकायते प्राप्त हुई जिनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तरण कर शेष सम्बन्धित विभागों को प्रेषित की गयी ।
वहीं द्वितीय दिवस सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र – छात्राओं द्वारा कैरियर कांउंसिलिंग में प्रतिभाग कर रोजगार एवं कैरियर सम्बन्धी जानकारी ली गयी । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 146 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण / दवा वितरण का लाभ उठाया ।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जनपद के विभिन्न विकासखंडों में न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर/स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने और प्राप्त शिकयतों / समस्याओ एवं मांग पत्रो पर समयान्तर्गत आवश्यक कार्यवाही / निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश सम्बन्धितों को दिए हैं ।
खंड विकास अधिकारी जौनपुर/ नोडल अधिकारी अर्जून सिंह रावत ने बताया कि बहुउद्देशीय/स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, सेवायोजन, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों सहित स्थानीय समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।




