डोईवाला 30 सितम्बर। सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं कर्मचारीयों और ग्रामीणों के साथ संयुक्त बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
संस्कृत ग्राम प्रशिक्षक आचार्य अरुण दीप पंत ने बताया कि उत्तराखंड में शासन स्तर पर संस्कृत शिक्षा के उत्थान के लिए राज्य संस्कृत बोर्ड के गठन की प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए गुजरात संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों का 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक उत्तराखंड राज्य में दौरा है।
प्रशिक्षक ने बताया कि इस दौरान वह दल दो अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे से आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर में चल रही संस्कृत संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए पहुंचेगा इसकी तैयारी के लिए सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं कर्मचारियों के साथ आवश्यक बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए।
बताया कि दल के साथ शासन स्तर के एवं निदेशालय स्तर के अधिकारी भी रहेंगे ग्रामीणों द्वारा संस्कृत में बोलचाल तथा अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन उनके सम्मुख किया जाएगा सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि आदर्श संस्कृत ग्राम की गतिविधियों को देखकर वह दल सरकार को भविष्य की योजनाओं को लेकर आवश्यक सुझाव देगा।




