टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर। राजभाषा हिंदी के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण के साथ हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए ग्राम छाम विकास खंड देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल निवासी भगवती प्रसाद रतूड़ी को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि रतूड़ी द्वारा दैनिक जीवन में हिंदी का पठन, लेखन एवं वाचन के माध्यम से हिंदी के प्रति निरंतर योगदान दिया जा रहा है। इसी योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
14 सितंबर 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र पर अंतरराष्ट्रीय कवि एवं बुलंदी के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी तथा अंतरराष्ट्रीय कवि एवं संरक्षक पंकज प्रकाश के हस्ताक्षर हैं।
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के अनुसार संस्था ने वर्ष 2021 में 208 घंटे, वर्ष 2022 में 280 घंटे तथा वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं।




