टिहरी गढ़वाल 02 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को लंबगांव स्थित होटल ऐश्वर्या में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला, युवा और बुजुर्गों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड से जुड़े एवं प्रतापनगर के लिखवार गांव निवासी राजेश्वर पैन्यूली के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसेवा को प्राथमिकता देना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को गति मिली है तथा सरकार की दूरदृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में साहब सिंह कुमाई, रतन सिंह पंवार, विजय लक्ष्मी थलवाल, गोविंद बिष्ट सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन साब सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
लंबगांव में सेवा पखवाड़े में उमड़ा जनसैलाब, राजेश्वर पैन्यूली के नेतृत्व में जुटे ग्रामीण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



