सनातन पर टिप्पणी से कांग्रेस पर बरसीं अनुकृति : कहा धार्मिक आस्था का उपहास बर्दाश्त नहीं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने पिता का श्राद्ध किए जाने को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि श्राद्ध सनातन संस्कृति की सदियों पुरानी परंपरा है और किसी की धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाना कांग्रेस की तुच्छ राजनीति को उजागर करता है।
अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि कांग्रेस को सनातन परंपराओं पर सवाल उठाने के बजाय अपने राजनीतिक रवैये पर आत्ममंथन करना चाहिए। उनके अनुसार, कांग्रेस राजनीतिक सुविधा के हिसाब से धार्मिक आस्था और सामाजिक मुद्दों पर अलग-अलग रुख अपनाती है।
उन्होंने कोटद्वार के एक प्रकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि जिन लोगों के साथ कांग्रेस के नेता राजनीतिक या सार्वजनिक रूप से खड़े दिखाई देते हैं, उन्हीं से जुड़े विवादों में प्रभावित पक्ष के समर्थन में कांग्रेस की आवाज क्यों नहीं उठती, यह उसे स्पष्ट करना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े व्यक्तियों पर टिप्पणी करते समय मर्यादा का पालन होना चाहिए।
अनुकृति ने कहा कि सनातन आस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द जैसे संवेदनशील विषयों को राजनीतिक निशाना बनाने के बजाय कांग्रेस को अपने रवैये पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!