नरेंद्रनगर तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण, अभिलेखों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने नरेंद्रनगर तहसील का निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं और अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की टेबल पर नाम व पदनाम अंकित करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने संदर्भ पंजिका, डाक व्यवस्था, न्यायालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों की समीक्षा करते हुए पुराने लंबित प्रकरणों का विवरण अद्यतन करने को कहा। भू-अभिलेखागार के निरीक्षण में कुछ सर्विस बुक में ईएल व इंक्रीमेंट की प्रविष्टियां अपडेट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नामांतरण वादों की समीक्षा के दौरान स्वीकृत प्रकरणों के बावजूद खतौनी में परवाना जारी करने में देरी पाए जाने पर डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो बालम सिंह रावत से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत नामांतरण के आधार पर खतौनी तत्काल अपडेट की जाए और लापरवाही दोबारा न हो।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!