श्रीनगर में सजा भव्य गढ़ भोज, हजारों लोगों ने चखा पहाड़ी स्वाद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीनगर के रामलीला मैदान में भव्य गढ़ भोज आयोजित किया गया। आयोजन में 22 से अधिक पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे गए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

गढ़ भोज में मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, काफली, फाणु, भट्ट की चुड़काणी समेत 22 से अधिक पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन स्थानीय कृषि उत्पादों से तैयार कर परोसे गए। बड़ी संख्या में लोगों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि गढ़ भोज महज भोजन का आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्थानीय परंपराओं और उत्पादों को बढ़ावा देने से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।
आयोजक हिमालयन पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी), उत्तरकाशी एवं पर्वतीय विकास शोध केंद्र, श्रीनगर गढ़वाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से “स्थानीय भोजन, समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त उत्तराखंड” का संदेश दिया गया। संचालन डॉ. अरविंद दरमोडा एवं द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!