राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में रक्तदान शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में आज दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को वीरा फाउंडेशन एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।

रक्तदान शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेंजर रोवर एवं रेड क्रॉस इकाई द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। शिविर के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
शिविर के सफल आयोजन में वीरा फाउंडेशन, NSS , रेंजर रोवर एवं रेड क्रॉस इकाई के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!