टिहरी गढ़वाल, 10 अक्टूबर 2026 । सीएम ट्रॉफी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में जनपद की अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की, जबकि अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में जनपद की उपलब्धियां निम्नवत रहीं—
- अंडर-14 बालक वर्ग: प्रथम स्थान
- अंडर-19 बालक वर्ग: द्वितीय स्थान
- अंडर-19 बालिका वर्ग: द्वितीय स्थान
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं खेल भावना के दम पर यह सफलता हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
जनपद के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा अन्य युवाओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।




