CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों से खोजे गए गुम और चोरी हुए मोबाइल, दीपावली पर स्वामियों को सौंपे
टिहरी गढ़वाल 4 नवंबर। दीपावली के अवसर पर टिहरी पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ के तहत 60 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जिला पुलिस और सीआईयू की टीम ने तकनीकी सहायता से वर्ष 2026 में अब तक ये मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहे मोबाइल फोन को IMEI नंबर के आधार पर ट्रेस किया गया। इसके लिए संबंधित राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया।




