चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर घनसाली पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

टिहरी गढ़वाल । चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को टिहरी पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। थाना घनसाली पुलिस ने सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी के जरिए अभियुक्त के ठिकाने का पता लगाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद में न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घनसाली पुलिस ने 9 नवंबर को यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीडी), नई टिहरी की अदालत में विचाराधीन फौजदारी वाद संख्या 633/2023, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक घनसाली बनाम जयपाल, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक बाउंस) के मामले में अभियुक्त जयपाल के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से उसकी तलाश की। जानकारी मिलने पर इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, थाना पटेल नगर, देहरादून स्थित उसके वर्तमान निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयपाल पुत्र स्व. रोशन लाल, मूल निवासी ग्राम रौंसाल, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल भट्ट और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!