टिहरी गढ़वाल । भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 17 नवंबर को मंडल नई टिहरी के शक्ति केंद्र डिबनू में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान की गाथा विस्तार से साझा की गई।
मुख्य वक्ता जयेंद्र पंवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य किसी उपहार में नहीं मिला, बल्कि दशकों के संघर्ष और अनेक आंदोलनकारियों के बलिदान के बाद अस्तित्व में आया है। यह राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सपने को साकार किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शक्ति केंद्र संयोजक पंचम तोपवाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती गीता नेगी, मंडल उपाध्यक्ष मुनेन्द्र भट्ट, बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र तोपवाल, महिपाल सजवाण, मदन कठैत, धनपाल सिंह नेगी, सचिन अग्निहोत्री, खेमड़ा प्रधान श्रीमती रजनी देवी, प्रवीण तोपवाल, कविता तोपवाल, वीर चंद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
भाजपा के शक्ति केंद्र डिबनू में मनाया राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा, आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को किया याद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



