टिहरी गढ़वाल 19 नवंबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में गुरुवार को SVEEP (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
नई टिहरी महाविद्यालय में ईवीएम-वीवीपैट संचालन का प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



