नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

साइबर अपराधों की लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के लिए एसएसपी ने की समीक्षा

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल सरिता डोबाल ने शनिवार को एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं साइबर सेल की समीक्षा बैठक लेकर अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए कड़े निर्देश दिए।
एसएसपी ने एएनटीएफ को पिछले पांच वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले और संगठित रूप से अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों को चिह्नित कर उनके नेटवर्क पर निगरानी रखने को कहा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और नियमानुसार हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश भी दिए।
साइबर सेल की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने साइबर अपराधों की लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विवेचकों को बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों और साइबर पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट सहित आवश्यक तकनीकी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और साइबर अपराधों के मामलों में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी एवं परिणाम आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!