Ad image

कार दुर्घटना में एक की मौत चार घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

चमोली 21 मई,2020। गुरूवार को थराली-मैन मोटर मार्ग पर प्राणमती के निकट अल्टो-800 कार संख्या यूके 11पी.ए.5895 अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 व्यक्ति घायल हुए है।

जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग मैन गांव निवासी है। इस वाहन दुर्घटना में करन पुत्र गजे सिंह उम्र 15 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हुई है, जबकि वाहन चालक अंकित पुत्र महावीर उम्र 23 वर्ष, अशीष पुत्र महावीर उम्र 21 वर्ष, पवन पुत्र खुशाल उम्र 5 वर्ष तथा कुन्ती देवी पत्नी कुशाल उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए है। पुलिस और प्रशासन ने सभी को घटना स्थल से रेस्क्यू उपचार के लिए सीएचसी थराली में पहुॅचाया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!