Ad image

क्यूलागी गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित: अग्रिम आदेशों तक सीलबंद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज * 30 मई 2020

नई टिहरी: कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने तहसील कंडिसोड के ग्राम क्यूलागी को पूर्णतः क्लस्टर कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सीलबंद कर दिया है।

गांव में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्तियों के लिए आवागमन पर अग्रिम आदेशो तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। 

गौरतलब हो की उक्त गांव के एक 38 वर्षीय व्यक्ति जो कि 18 मई को मुम्बई से चले, 19 मई को पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती पहुंचे व 20 मई को अपने गांव क्यूलागी पहुंचे जहाँ पर उनको होम कॉरेन्टीन किया गया। संबंधित व्यक्ति/प्रवासी का 24 मई को कोविड-19 संक्रमण की जांच हेतु सेम्पल लिया गया, जो कि 29 मई को आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!