Ad image

मनरेगा श्रमिकों के साथ सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*19 जून 2020

नई टिहरी: प्रताप नगर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम सभा भौनियाडा में मनरेगा में  लगे श्रमिकों के साथ सादगी से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया ।

इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा कि राहुल गांधी एक सच्चे व नेक इंसान है। वह अपनी बातों को बेबाकी से बिना लाग-लपेट एवं  बिना कुतर्क किए हुए जनहित के मामलों पर रखते हैं और मनरेगा की योजना कांग्रेस की एक ऐसी देन है जो देश के करोड़ों गरीब, बेरोजगारों, मजदूरों, प्रवासियों और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का रोजी रोटी का एक बहुत बड़ा सहारा है।

इस अवसर पर नेगी ने मनरेगा श्रमिकों को मास्क और फल वितरित किए एवं मनरेगा में लगे सभी श्रमिकों को कोरोना जैसी भयंकर महामारी से निपटने के उपाय बताए।

इस अवसर पर मान सिंह रौतेला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, कुशाल सिंह गुनसोला प्रधान म्यून्डा, श्रीधर प्रसाद कुकरेती प्रधान खांड, आनंद सिह, प्रमोद नेगी, गीताराम पेटवाल, किशोर सिंह, भुवनेश्वर, बद्री,आनंद सिंह मन्दरवाल आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!