Ad image

कठूली के कई युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जून 2020

नई टिहरी: प्रताप नगर क्षेत्र के ग्राम कठूली के कई युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में ग्राम कठूली के नौजवानों ने भारी संख्या में भाजपा सरकार से त्रस्त होकर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सभी नौजवानों का आभार जताते हुए कहा कि इन साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर आनंद सिंह मंद्रवाल , श्रीधर प्रसाद कुकरेती,  मदन मंद्रवाल, विजय नेगी, प्रमोद नेगी, प्रदीप नेगी, अनिल प्रसाद लसियाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!