राहत: भेटी कंटेन्मेंट जोन से बाहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 जून 2020

नई टिहरी: विकास खण्ड भिलंगना की तहसील घनसाली अंतर्गत ग्राम भेटी, मैगाधार कंटेन्मेंट जोन अवधि पूर्ण होने पर इससे मुक्त हो गया है। उक्त ग्राम में एक युवक के कोरोना लक्षण दिखाई देने के बाद भेटी, मैगाधार को 29 मई 2020 को अग्रिम आदेशों तक कंटेन्मेंट जोन में रखा गया था।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि ग्राम भेटी, मैगाधार ने कंटेन्मेंट जॉन की अवधि 29 दिन पूरी कर ली है। अभी वहां कोई भी व्यक्ति खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित नहीं है। कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार एवम उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम भेटी, मैगाधार को कंटेन्मेंट जोन के प्रावधानों से मुक्त किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!