जिलाधिकारी ने डेंगू से बचाव के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जून 2020

नई टिहरी:  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नरेंद्रनगर पहुंचकर जिला क्षय रोग निवारण केंद्र  एवं चिकित्सालय के अतिरिक्त कक्षो हेतु उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के आस-पास तत्काल साफ सफ़ाई रखने को कहा ताकि बरसात के मौसम में डेंगू को फैलने से रोक जा सके। साथ ही चिकित्सालय के आसपास प्रत्येक 2 दिन में फॉगिंग करवाने,आसपास जमी झाड़ियों को कटवाने पुराने पड़े टायर टायरों को हटवाने के अलावा साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के चार वर्ष से अधूरे पड़े आवासीय परिसर के निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने की बात कही। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को चिकित्सालय के पहुंच मार्ग पर पैच वर्क कार्य करवाने के साथ ही एसडीएच के बाहर प्रांगण में फ्लू ओपीडी हेतु अस्थाई टीन शेड बनाने के  निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सीएमएस एसडीएच अनिल नेगी, डिप्टी सीएमओ एस पी सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद आरिफ खान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नरेंद्र नगर डीपी भट्ट आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!