कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है -बीरेंद्र बिष्ट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 11 जुलाई 2020

नई टिहरी: उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री बीरेंद्र सिंह बिस्ट ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। सरकार ने सात सौ डॉक्टर एवं नर्सो की भर्ती करने के आदेश  ही जारी कर दिये है। 

राज्य मंत्री बिष्ट यहां नई टिहरी भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनावश्यक सड़कों पर आकर लोगों को भर्मित करने का काम कर रही है। कहा कि सरकार ने कोरोना मे भी  लोगों को आवश्यक खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवाने का काम किया है। यही नही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वंय के संसाधनों से मास्क, सेनेटाइज़र तथा खाद्यान सामग्री वितरित की गई जो एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई काम नहीं रह गया है इसलिये सिर्फ बीजेपी के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। साथ ही प्रवासियो को रोजगार से जोड़ने के लिए बिना ब्याज के तीन लाख तक का ऋण देने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, बेबी असवाल, विजय  कठैत, दिनेश भट्ट, भूपेंद्र चौहान, असगर अली, उदय रावत, रामलाल  नौटियाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!