Ad image

हरेला पर कांग्रेस जनों ने नई टिहरी सी ब्लॉक में रोपे फलदार वृक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 जुलाई 2020

नई टिहरी। लोक पर्व हरेला पर कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में नई टिहरी की सी ब्लॉक में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

इस मौके पर राणा ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड देव भूमि की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर का पर्व है जिसे हम सब लोगों को आने वाली पीढ़ी को भी अपने बार त्यौहार ,पर्व ,रीति रिवाज, परंपरा इन सबको बताने और संस्कृति को संरक्षण करने की आवश्यकता है।

उन्होंने आज इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी के द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रम में जो 30% की कटौती की जा रही है उसमें देश की स्वतंत्रता के महानायको के जीवन परिचय  सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक परंपराएं ,जन अधिकार, विकेंद्रीकरण पर हुए प्रहार  का हम विरोध करते हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह अपने इस फैसले को वापस ले जिससे  देश की एकता और अखंडता और सामाजिक समरसता हमेशा बनी रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश सेवादल की प्रदेश महासचिव श्रीमती लखपति पोखरियाल, प्रदेश सचिव श्रीमती कौशल्या पांडे श्रीमती मंजू नेगी  श्री त्रिलोक चंद रमोला ,ऋषभ रमोला, आराध्या ,अनीता चौहान आदि लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!