प्रधानमंत्री ने फोन से जानी असम की स्थिति, मदद का दिया भरोसा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जुलाई 2020

गुवाहाटी: वैश्विक महामारी कोविड-19 और भयानक बाढ़ विभीषिका का सामना कर रहे असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर पूरी स्थिति जानी और केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ जनित घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई। जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या 107 हो गई है। इनमें से बाढ़ की वजह से  81 लोगों और भूस्खलन के कारण 26 की मौत हुई है। 

श्री सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन पर असम में बाढ़, कोविड-19 और बागजान गैस कुएं में लगी आग के बारे में फोन पर पूरी स्थिति जानी। श्री मोदी ने स्थिति पर चिंता जताई और अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।”

राज्य के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।  बाढ़ के कारण घर क्षतिग्रस्त, फसलें नष्ट और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए।

सरकार की तरफ से बताया गया कि इस बार बरसात के मौसम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 108 पशुओं की जान चली गई। इनमें नौ गैंडे, चार जंगली भैंसे, सात जंगली सुअर, दो बारासिंगा और 82 हिरण शामिल हैं। 

मिश्रा वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!