बैराज चैनल से रेस्क्यू कर निकाला शव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 जुलाई 2020

नई टिहरी: कल बुधवार रात को बैराज ऋषिकेश से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है।

देर रात ऋषिकेश कोतवाली से सूचना मिली कि बैराज में एक अज्ञात शव बैराज के चेनल में फंसा है। इसके बाद एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रोप के सहारे बैराज में पानी के तेज बहाव से शव को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।

टीम में डीप डाइविंग प्रभारी एस आई कवीन्द्र सजवाण, हेड कॉन्स्टेबल, रोशन कोठारी, मातबर सिंह, मनमोहन बर्तवाल, नीरज खंडूरी तथा दीपक बावड़ी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!