मौसम विभाग की चेतावनी, हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिले के कई गांवों में सुबह हल्की बारिश हुई। टिहरी शहर में शांय के समय रुक रूककर हल्की बूंदाबांदी हुई। अभी भी मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कई जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है, कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने के भी संकेत हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर और टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर बारिश की तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!