कांग्रेसजनों ने गोष्ठी कर मनाया 74वां स्वाधीनता दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 अगस्त 2020

नई टिहरी:  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हाजी याकूब सिद्दीकी के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें  वक्ताओं के द्वारा स्वाधीनता आंदोलन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिन महान महापुरुषों की वजह से खुले आसमान के नीचे खुली सांस ले रहे हैं यह दिन उन्हें याद करने का है। उन्होंने हमारे अतीत के लिए अपना वर्तमान भारत माता की आन बान और शान के लिए न्यौछावर किया, आज हम उन्हें वंदन और नमन करते हैं।

वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोनावायरस में जिन तमाम जनपद भर के कांग्रेसजनों ने जरूरतमंदों की सहायता की उनके लिए भी धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया । 

वक्ताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व ब्लाक प्रमुख  विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, श्रीमती कौशल्या पांडे, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री आनंद सिंह बेलवाल, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ,खुशी लाल , मुर्तजा बेग, प्रदीप भट्ट बेलीराम पैन्यूली, अमित चमोली ,सलीम खान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!