राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में सद्भावना दिवस मनाया गया

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 20 अगस्त 2020

धारमंडल: आज दिनांक 20 अगस्त गुरुवार को शहीद श्रीमती हनसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल में सद्भावना दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत पूर्वाहन 11:00 बजे महाविद्यालय प्रांगण में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ0 वी पी अग्रवाल ने बताया कि सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य हिंसा को समाप्त करना एवं सद्भावना का संवर्धन करना है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र शाह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!