बुधू: कोरोना का जो होना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

तो कोरोना तू  तेजी से पहाड़ चढ़ रहा है। चढ़ ले बेटा। तेरे को क्या रोना। तेरी पकड़ में बड़े-बड़े आ रहे हैं। पहले ज्ञानी लोग बता रहे थे तू गर्मी में मर जाएगा। इटली, स्पेन से लेकर ट्रंप तक तेरा मजाक उड़ा रहे हैं। उनको लगता था यह काले, भूरे लोगों को बीमारी है। गोरों का क्या बिगाड़ लेगी।  

दुनिया के स्वर्ग अमेरिका में काले, भूरे हंसी ठिठोली घृणा के पात्र हैं। गोरी चमड़ी वाला जोकर भी महान है। दुनिया के महान किस्म के लोग उसके बगल बच्चे बनकर गौरवान्वित महसूस करते हैं।

कोरोना यह तो माना कि तूने उस जोकर को जमीन दिखा दी है। उम्मीद है औकात भी बता देगा। भारतीय मां की अश्वेत बेटी कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही है। इधर खतरनाक देश भक्तों को उल्टी दस्त हो रहे हैं। ट्रम्प साहब नाराज नहीं होने चाहिए। इसलिए सत्ता के खुशी के लिए लुंज पुंज पत्रकार तक परेशान हो रहे हैं।

बुद्ध इतना तो जानता है कि जब तक दुनिया की दवा कंपनियों के कारोबार को दिन दूनी रात चौगुनी कमाई का जरिया नहीं मिल जाता और उनको भरपूर चंदा जो सेवक हैं, तू फैलता रहेगा। निर्दोष लोगों को निगलता, परेशान, डराता रहेगा। बस यही लोग धीरे धीरे कष्ट सहते हुए तेरी मौत का कारण बनेंगे। इतिहास गवाह है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!