विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार/सम्मान हेतु 22 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन- घिल्डियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 11 सितम्बर 2020

नई टिहरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 3 दिसंबर 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर  समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कार/सम्मान प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम मैं पुरस्कार /सम्मान हेतु दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों /प्लेसमेंट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों कुल 4 श्रेणियों में पुरस्कार/सम्मान प्रदान किया जाना है।

इस हेतु उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं अन्य श्रेणी के दिव्यांगजन 22 सितंबर 2020 तक आवेदन तीन प्रतियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय नई टिहरी को उपलब्ध करा सकते हैं। ताकि जनपद स्तरीय समिति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना की नियमावली में विहित निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन पत्र जनपद से अग्रसारित किए जा सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!