गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, चालक परिचालक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ *2 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। बृहस्पतिबार 1 अक्टूबर की रात्रि 10:40 पर गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पोखरी बाजार के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी  भेजा गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था। जो गजा-पोखरी बाजार के पास सड़क से 10 मीटर नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र छोटा सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी का अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग तथा परिचालक लखपत सिंह पुत्र भगत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी खेन्तुरी तहसील चमोली को चोटें आई हैं। जिनको जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!