ब्रेकिंगविविध न्यूज़

बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सीजेएम को किया सस्पेंड, राज्य में इस प्रकार का दूसरा मामला

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 5 अक्टूबर 2020

नैनीताल । नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सीजेएम नीरज कुमार को सस्पेंड कर उन्हें बागेश्वर जिले में अटैच दिया है।हाईकोर्ट ने मारपीट करने व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद यह कार्यवाही की है। 

आरोप है कि सीजेएम उत्तरकाशी नीरज कुमार ने 29 अक्टूबर की रात आठ बजे से 12 बजे तक घर में जमकर हंगामा किया और परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौच की। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी के अलावा कलेक्ट्रेट में एसडीएम डूंडा व तहसीलदार भटवाड़ी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। 

मामला हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ तक पहुंचने के बाद उन्होंने सख्त कारवाई के निर्देश दिए। आज गुरुवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सीजेएम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।

बता दें कि इससे पहले हाइकोर्ट ने हरिद्वार की महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट को अन्य मामले में सस्पेंड किया था। बता दें कि हाईकोर्ट ने सेवा नियमावली के उल्लंघन को आधार बनाते हुए बच्ची के उत्पीड़न मामलेे में महिला न्यायिक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया था। राज्य में जस प्रकार का यह दूसरा मामला है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!