Ad image

केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी और त्रिवेंद्र रावत, बर्फबारी में फंसे

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 16 नवम्बर 2020

रुद्रप्रयाग/नई टिहरी। उत्तराखंड में मौसम के एकाएक बदले मिजाज से केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में लगभग 06 इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी जारी है, वहीं टिहरी में भी सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई अभी हल्की धूप खिली है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार आज बंद हुए। वहीं दर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी  एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जी समाचार लिखे जाने तक केदारनाथ में ही फंसे हैं।

केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद योगी आदित्य नाथ जी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया। कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष 135023 श्रद्धालुओं/ तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है। 

गंगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी हुई है। यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। 

केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। भैयादूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट आज सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली में होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बद्रीनाथ में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करना था। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से चमोली जिले के तहसील जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर 40 कमरों के पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब 11 करोड़ है। इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी। इस भवन का निर्माण गढ़वाल (उत्तराखंड) शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है। यह करीब दो साल में बनकर तैयार होगा। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!