नयार घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिबल में प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग का शानदार प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार *20 नवम्बर 2020

पौड़ी। नयार घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिबल में प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगितात्मक उड़ानो में 52 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । 

प्रतियोगिता में अभी तक कुल 150 उड़ाने भरी गयी, जबकि 10 टेंडम उड़ाने भी भरी गयी। जिनमें पायलट के साथ एक -एक अन्य व्यक्ति भी उड़ान में शामिल होता है ।

विशेषज्ञों का कहना है कि यहाँ अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। यह घाटी इस साहसिक खेल के लिए नयी खोज के रूप में देखी जा रही है । पैराग्लाइडर विशेषज्ञ नयार घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत ही बेहतरीन साइट मानते हैं।

देशभर से आये पैराग्लाइडर पायलट यहाँ पहुँच कर बहुत रोमांचित है और अपनी प्रतियोगता में प्रतिभाग कर रहे है । 

इस अवसर पर विनय कुमार, पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ मनीष जोशी, मयंक घिल्डियाल, ग्रुप कैप्टेन आलोक चटर्जी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!