मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

“चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।।

सारे जग में एक ठिकाना,सारे गम के मारो का,

रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।”

गढ़ निनाद समाचार* 22 जनवरी 2021।

नई दिल्ली। मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में मौत हो गई है। उनका  27 नवंबर 2020 से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गायक नरेंद्र चंचल के ब्रेन में क्लॉटिंग थी। उनके निधन पर  मुंबई फिल्म इंडस्ड्री से जुड़े कलाकारों ने शोक जताया है। नरेंद्र चंचल अपने पीछे दो बेटे औऱ एक बेटी छोड़ गए हैं। 

अमृतसर (पंजाब) में 16 अक्टूबर, 1940 को जन्मे नरेंद्र चंचल दिल्ली आकर बसे और यहीं के होकर रह गए। उन्होंने देश के साथ विदेशोें में अपने भजनों के जरिये खूब नाम कमाया।

नरेंद्र चंचल को माता के भजनों के लिए ही जाना जाता है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में उनका बड़ा नाम था। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शो मैन राज कपूर की फिल्मों के लिए भी गाने गाए। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!