मुख्यमंत्री ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, डेढ़ दर्जन विभाग खुद के पास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून। काफी माथापच्ची करने के बाद आखिरकार  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। पुराने मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया है। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन विभाग अपने पास रखे हैं। 

मुख्यमंत्री ने गृह,वित्त,ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, तकनीकी शिक्षा,राजस्व,चिकित्सा शिक्षा, आबकारी जैसे भारी-भरकम विभाग खुद अपने पास रखे हैं। त्रिवेंद्र सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज,डॉ. हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री (सभी स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत और रेखा आर्य के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को मदन कौशिक वाले शहरी विकास, नागरिक आपूर्ति,आवास विभाग आदि जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिये गए हैं। नए मंत्रियों में शामिल बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण और जनगणना दिया गया है। 

वहीं मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, खादी एवं  औद्योगिक विकास की तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद को गन्ना विकास, चीनी उद्योग, भाषा आदि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!