Ad image

जोशियाड़ा टैक्सी स्टैंड गंगा नदी किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार *25 मार्च 2021।

उत्तरकाशी। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति श्री मयूर दीक्षित के निर्देश के क्रम में गुरुवार को जोशियाड़ा टैक्सी स्टैंड गंगा नदी के किनारे प्लास्टिक एकत्रीकरण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया l 

एनसीसी के छात्र छात्राओं, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं नगर पालिका कर्मियों, पर्यावरण मित्रों के सहयोग से कूड़ा एकत्र कर कूड़ा वाहन के माध्यम से नगर पालिका के कूड़े पृथकीकरण केंद्र में भेजा गया l 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजय सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को कूड़े निस्तारण के प्रति प्रेरित किया व जनसमुदाय को भी जागरूक करने का आवाह्न किया।

इस मौके पर नगरपालिका स्वच्छता निरीक्षक कुसुम राणा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लोकेंद्र सिंह, हवलदार रतन सिंह, गोविंद सिंह पडियार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं l


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!