हैलो टिहरी: मित्र पुलिस ने डूबती महिला की बचाई जान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देवप्रयाग, 3 अप्रैल 2021। जनपद टिहरी गढ़वाल की मित्र पुलिस ने डूबती महिला की जान-बचाकर एक बार फिर से मित्रता-सेवा-सुरक्षा के संकल्प को पूरा किया है।

थाना देवप्रयाग पुलिस को फोन द्वारा श्री पंकज पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद निवासी नजफगढ़, दिल्ली ने एक महिला के भागीरथी नदी के घाट से तेज बहाव में बहने की सूचना दी।थानाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह रावत मय जल पुलिस गोताखोर पीयूष, कानि0 विपिन कण्डारी व कानि0 रविन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे तो देखा कि एक महिला करीब 150 मी0 नीचे गंगा के तेज बहाव में बहती जा रही थी। टीम ने सूझबूझ से त्वरित कार्यवाही करते हुये डूबती हुयी महिला को बाहर निकाला।

महिला ने अपना नाम नीलांजना पॉल पुत्री निखिल रंजन पॉल निवासी वास्कोडिगामा,गोवा* बताया। बताया कि वे देवप्रयाग अपने 22 लोगों के ग्रुप के साथ मां गंगा के दर्शन हेतु घाट पर आयी थी, जहां पैर फिसलने से नदी के बहाव में बह गयी थी। 

उक्त महिला एवं स्थनीय लोगों ने पुलिस के द्वारा उक्त महिला को अपनी जान पर खेलकर त्वरित कार्यवाही कर जीवनदान देने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!