पालिका चंबा ने कोरोना संक्रमण के विरुद्ध चलाया व्यापक अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

फ्रंटलाइन वर्कर्स को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी उपचार किट-जोशी

नई टिहरी, 1 मई 2021। ग.नि.स.। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका चंबा की अलग अलग टीमें नगर क्षेत्र में जोशोखरोश से जुट गई हैं। एक तरफ जहां पालिका की गाड़ियां सभी मार्गों पर कोरोना संक्रमण के विरुद्ध प्रचार प्रसार के जिंगल चला रही है, तो प्राइवेट एजेंसी के आदमी पालिका क्षेत्र में घर घर से कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं।

नगर पालिका चम्बा के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि पालिका की एक गाड़ी डस्टबिन से कूड़े को उठाकर संक्रमित क्षेत्र में कीटनाशक दवाई ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रही है। वहीं चार व्यक्ति मैनुअली ऐसे क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां पर कोरोना पेशेंट आया है उन आवासीय भवनों को सैनिटाइज कर रहे हैं।

इसके अलावा टैंकर से सैनिटाइज करने वाली टीम द्वारा वाणिज्य क्षेत्र के शेष बचे हुए हिस्से को सैनिटाइज किया गया। पालिका की तीनों सीआरटी टीम्स के डॉक्टर क्षेत्र में कोरोना पेशेंट और उसके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों की लगातार ट्रेसिंग और दूरभाष से उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगातार दी जा रही है।

जोशी ने बताया कि आज कर्मचारियों को स्वास्थ्य किट देने की तैयारी भी की गई है पालिका के अन्य कर्मचारी स्वास्थ्य/उपचार किट तैयार कर रहे हैं जो शीघ्र ही फ्रंटलाइन वर्कर को उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!