Ad image

खाद्य विभाग ने ओवर रेटिंग के खिलाफ चलाया अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी, गढ़ निनाद ब्यूरो।जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के अनुपालन में खाद्य विभाग द्वारा जनपद क्षेत्रान्र्तगत दैनिक आवश्यकता वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निरन्तर आकस्मिक छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
आज भी खाद्य विभाग द्वारा दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु आकस्मिक छापेमारी की गई। कोटद्वार मे रेटलिस्ट/ओवर रेटिंग पर 08 दुकान स्वामियों के चालान किया गया। इसी प्रकार जनपद के ग्रामीण/नगरीय क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में दैनिक आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित खाद्यान्नों का उठान/वितरण का कार्य भी सुचारू रूप से पात्र लाभार्थियों को किया जा रहा है। कहा कि किसी भी व्यापारी द्वारा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार लापरवाही बरती जाएगी या ओवर रेटिंग, कालाबाजारी की जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कारवाही की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!