बार एसोसिएशन व परिजनों को बांटी आर्सेनिक अल्ब-30

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 21 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आर्सेनिक अल्ब-30 कारगर साबित हो रही है। निदेशक होम्योपैथी उत्तराखंड, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा जिला मोनिटरिंग कमेटी के आदेश के क्रम में टिहरी में जिला बार एसोसिएशन एवं उनके परिवार जनों को 

होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 की 150 से अधिक किट का वितरण किया गया।

बार एसोसिएशन के सचिव महेन्द्र बिष्ट ने बताया कि कोविड काल में शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के 150 जनमानस व इनके परिवार के लिए यह दवा बांटी गई। 

उन्होंने बताया कि इस कार्य मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /सिविल जज (सी0डि0), अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्री संजय घिल्डियाल तथा डॉ अमित उनियाल होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए विशेष रूप से सहयोग दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!