Ad image

58 पेटी अवैध शराब सहित 1 गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली, 26 मई 2021। गनिस। विगत मंगलवार की सांय 7 बजे राजस्व उपनिरीक्षक डाल गांव विनयखाल क्षेत्र में अभियुक्त जितेंद्र सिंह निवासी खवाडा को 58 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 338 बोतल, 240 हाफ,  336 क्वाटर, 288 बियर केन बरामद हुए। 

गिरफ्तारी टीम में राजेंद्र सिंह रावत नायब तहसीलदार बालगंगा, राजस्व नि. दिनेश नाथ, राजस्व उप निरीक्षक डालगांव मनोहर सिंह, भट्टगांव राजेंद्र सिंह रावत, तुगाणा विनोद रावत, बहेड़ी भूपेन्द्र सिंह शामिल थे। 

अभियुक्त के विरुद्ध राजस्व थाना डालगांव मे धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में वाद पंजीकृत किया गया है।

बता दें कि जहां एक ओर शासन-प्रशासन  कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण रोकने के लिए दिन रात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं कुछ असामाजिक तत्व कर्फ्यू की आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!