75 पव्वे अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

आज 26 मई 2021 को थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने गश्त के दौरान टीन- शेड गोसिल कस्बा हिंडोलाखाल में अभियुक्त भारती दास पुत्र कलम दास निवासी ग्राम त्याड गांव को 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया।

अभियुक्त भारती दास के विरुद्ध पूर्व में भी थाना हिंडोलाखाल पर आबकारी अधिनियम में 08 अभियोग व 01 अभियोग गुण्डा अधिनियम में पंजीकृत है।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना हिंडोलाखाल पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं 2/3 महामारी अधिनियम 1897 व आबकारी अधिनियम  में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!